फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगोह में रात्रि ठहराव: 30 शिकायतें सुनीं, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता तलब

Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।दिगोह गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ग्रामीणों क
विज्ञापन
भूना। गांव दिगोह में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और 30 शिकायतों में से कई का मौके पर ही समाधान कराया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, फैमिली आईडी में त्रुटियां, अवैध कब्जे, गलियों व फिरनी की मरम्मत, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन सहित कई समस्याएं रखीं। बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायत पर ग्रामीण अनिल कुमार ने उपायुक्त के समक्ष समस्या रखी। कार्यक्रम में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार के अनुपस्थित मिलने पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए उन्हें नोटिस जारी कर मौके पर बुलाने के निर्देश दिए।
इसके बाद कार्यकारी अभियंता कार्यक्रम स्थल पहुंचे और देरी पर अपना पक्ष रखा। ग्रामीण गुरदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में बिजली मीटर का नाम परिवर्तन कराने के लिए शपथ पत्र जमा कराया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वर्ष 2023 में उनके नाम पर 35 हजार और 42 हजार रुपये के दो बिजली बिल जारी कर दिए गए। उपायुक्त ने मामले का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं बूटा सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन बिजली बिल में त्रुटि के कारण लंबित होने की शिकायत रखी। वहीं अनुसूचित जाति के करीब 50 परिवारों ने बस्ती में आवंटित प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने तथा कचरा निस्तारण के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उपायुक्त ने सभी मामलों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी अलग-अलग स्टालें लगाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सीईओ सुरेश कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, सरपंच हरसिमरन सिंह, कृषि उपनिदेशक राजेश सिहाग, डीडीपीओ अनूप सिंह, विकास जाखल, गुलाब शर्मा, लोक संपर्क अधिकारी अमित कुमार, पूर्व सरपंच बलजिंदर सिंह, नंबरदार राजेश शर्मा, पुनीत सिहाग, अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें