फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

280 ग्राम हेरोइन सप्लाई करने का आरोपी नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए टोहाना, एंटी नारकोटिक्स सेल, थाना सदर टोहाना व थाना शहर टोहाना की संयुक्त टीमों द्वारा टोहाना में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान दो युवकों से 280 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शहर पुलिस की टीम ने हेरोइन का सप्लायर नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए थाना शहर टोहाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने राजनगर टोहाना से दो युवकों संजय व अक्षय को गिरफ्तार कर 280 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच में पता चला कि अक्षय कुमार व संजय यह हेरोइन दिल्ली से नाइजीरिया के नागरिक नामडी पुत्र ओरची उर्फ ओबिडियास निवासी उल्लीअनामबरा नाइजीरिया से लेकर आए थे, जो फिलहाल नई दिल्ली के गंदा नाला रोड शिवपुरी में रहता है। इस पर पुलिस ने नामड़ी नामक नाइजीरियन को निहाल विहार दिल्ली से गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें