फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिरिंज निस्तारण में लापरवाही नहीं चलेगी

Mon, 02 Feb 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सिविल सर्जन डॉ.बुधराम बैठक लेेते हुए संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नशे पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने सोमवार को अपने कार्यालय में आरएमपी डॉक्टरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि इस्तेमाल की गई सिरिंज को नियमानुसार तुरंत नष्ट किया जाए, ताकि नशेड़ी उनका दुरुपयोग न कर सकें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने आरएमपी डॉक्टरों को सलाह दी कि वे दवाइयों का भंडारण केवल आवश्यकता अनुसार ही रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। उन्होंने कहा कि आरएमपी डॉक्टर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल मरीजों का इलाज करते हैं, बल्कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी अहम योगदान दे सकते हैं।

बैठक में नशा मुक्ति केंद्र के इंचार्ज डॉ. गिरीश ने नशे की बढ़ती समस्या पर जानकारी दी और इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों को समय रहते उपचार केंद्रों में दाखिल कराना जरूरी है, ताकि उन्हें सही इलाज और परामर्श मिल सके।सामाजिक चिकित्सक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में आरएमपी डॉक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें