फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सातों महाद्वीपों में सुर बिखेरने वाले इकलौते कलाकार

Mon, 02 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिस कमरे में पंडित जसराज का जन्म हुआ, उस कमरे में उनकी पुरानी तस्वीर को निहारते हुए दुर्गा जसरा
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव पीलीमंदोरी में सोमवार को पंडित जसराज जयंती समारोह में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने अपने संबोधन में जब बताया कि पंडित जसराज के नाम पर अंतरिक्ष में एक ग्रह का नाम है तो लोगों ने अचरज जताया दुग्गल ने बताया कि सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित एक माइनर प्लेनेट को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने पंडित जसराज का नाम दिया है। इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा 23 सितंबर 2019 को की गई थी। नासा ने भी इस ग्रह की स्थिति दर्शाने वाला विशेष ग्राफिक जारी किया है, इसमें लिखा गया है संगीत को समर्पित जीवन पंडित जसराज के पूरे जीवन और उनकी साधना का परिचायक है। यह उपलब्धि पंडित जसराज को भारत का पहला संगीतज्ञ बनाती है जिनके नाम पर सौरमंडल में किसी ग्रह का नाम रखा गया। वे इकलौते ऐसे कलाकार थे जिन्होंने सातों महाद्वीपों में जाकर अपने सुरों का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें