फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद टीम फील्ड में उतरी, 50 दुकानों का सामान और रेहड़ियां जब्त

Tue, 29 Sep 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में थाना प्रभारी निर्देश देते हुए संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को फिर मैदान में उतरी। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई कार्रवाई दुकानदारों के दुकान खोलने के साथ ही बाजारों में पहुंच गई। पिछले 15 दिनों में यह तीसरा बड़ा अभियान था।
विज्ञापन

टीम ने हंस मार्केट, जवाहर चौक, थाना रोड, डीएसपी रोड, पुराना बस स्टैंड और लालबत्ती चौक पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो ट्रॉलियों में करीब 50 दुकानों का सामान और रेहड़ियां जब्त की गईं। कार्रवाई का नेतृत्व ट्रैफिक थाना प्रभारी जय सिंह और नगर परिषद के एसआई राहुल ने किया। टीम सबसे पहले हंस मार्केट पहुंची।
यहां दुकानों के बाहर सड़क और सार्वजनिक स्थान पर रखा सामान हटवाया गया। कई दुकानदारों का सामान मौके से ही जब्त कर लिया गया। दुकानों के बाहर लगाए गए बोर्ड भी टीम ने कब्जे में ले लिए। अचानक टीम के बाजार में पहुंचने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में सड़क और दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर करते नजर आए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर रास्ता बाधित न किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
हंस मार्केट के बाद टीम थाना रोड पहुंची। यहां भी दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे सामान रखने वालों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। इसके बाद टीम ने अन्य बाजारों में भी कार्रवाई जारी रखी।
-
नो पार्किंग में खड़े वाहनों के काटे चालान
अतिक्रमण हटाने के साथ ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। नो पार्किंग और यातायात में बाधा बन रहे वाहनों के चालान काटे गए। वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी गई। नगर परिषद के एसआई राहुल ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें