रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव दादूपुर में ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए डीसी डॉ. विवेक भ
रतिया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत सोमवार देर शाम गांव दादूपुर में डीसी डॉ. विवेक भारती तथा एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से उनकी शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 25 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन द्वारा गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया जा रहा है।
एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था, नशे की रोकथाम, यातायात तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा या अन्य किसी कार्य से विदेश भेजते हैं तो सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी/एजेंटों के माध्यम से ही संपर्क कर उन्हें भेजे।
इसके अलावा अभिभावक अपने बच्चों से नशे की रोकथाम को लेकर भी उनसे संवाद व चर्चा करें और उन्हें नशा न करने बारे जागरूक करें। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, नायब तहसीलदार बलवान सिंह, बीडीपीओ विकास लांग्यान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।