फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद ने शहर में हटवाए अवैध होर्डिंग, दी चेतावनी

Mon, 15 Apr 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में अवैध होर्डिंग उतारते हुए नगर परिषद कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने सोमवार को शहर में लगे अवैध होर्डिंग को हटाने का अभियान चलाया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने करीब 50 से ज्यादा अवैध होर्डिंग को हटाया। अमर उजाला के सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए अभियान चलाया।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने शहर के लाल बत्ती चौक, हिसार-सिरसा रोड पर पोल पर लगे अवैध बैनर हटाए। इसके अलावा नगर परिषद की तय जगहों पर अवैध तरीके से लगे बैनर को भी हटाया गया। बता दें कि नगर परिषद द्वारा 19 जगह तय कर रखी है लेकिन बावजूद इसके अवैध तरीके से बैनर लगाए जा रहे हैं। इससे नगर परिषद को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। नगर परिषद द्वारा पहले भी सख्ती बरती गई थी लेकिन इसके बाद सुस्ती के चलते दोबारा से अवैध होर्डिंग लगने शुरू हो गए।
-
नहीं लगने दिए जाएंगे अवैध होर्डिंग
नगर परिषद ने शहर में होर्डिंग को लेकर जगह तय कर रखी है। नियम अनुसार वहां पर ही लगाए जा सकते हैं। शहर में कहीं भी अवैध होर्डिंग नहीं लगने दिए जाएंगे। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें