फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑटो मार्केट में खाली दुकानों की नगर परिषद नहीं करवा पाया बोली, दुकानदारों ने किया कब्जा

विज्ञापन
फतेहाबाद के ऑटो मार्केट में मुनादी करता हुआ कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की भूना रोड स्थित ऑटो मार्केट में खाली पड़ी दुकानों की बोली नहीं करवा पाया है। नगर परिषद के पिछले हाउस में बोली करवाकर किराए पर देने का प्रस्ताव तैयार हुआ था लेकिन तत्कालीन प्रधान ने रद्द कर दिया था। अब हालात ये हैं कि दुकानों के आगे कब्जा हो रहा है। वीरवार को नगर परिषद द्वारा कब्जा हटाने के लिए मुनादी करवाई गई। अगर कब्जा न हटा तो नगर परिषद सामान कब्जे में लेगा।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में 417 दुकानें नगर परिषद ने बना रखी है। नगर परिषद के खुद के पास करीब 80 दुकानें है। इसमें 30 दुकानें जो कि खाली हैं। इन दुकानों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे है। किसी ने सामान रखा हुआ है। वीरवार को नगरपरिषद के कर्मचारी ने ऑटो मार्केट में मुनादी की। अगर शुक्रवार तक कब्जा नहीं हटाया तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।

किराये पर देने के लिए हाउस बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
नगर परिषद की होने वाली हाउस बैठक में खाली पड़ी दुकानों को किराए पर देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। इसी के चलते नगर परिषद इन दुकानों के आगे से कब्जा हटवा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की शहर में ये हैं दुकानें
स्थान दुकान किराये पर दी
ऑटो मार्केट 417 80
बीघड़ रोड 4 4
जीटी रोड चौबारे 16 16
साइकिल मार्केट 22 03
कपड़ा मार्केट 153 21
देवी लाल मार्केट 17 15
जीटी रोड 21 09
हंस मार्केट 08 08
जवाहर चौक 03 03
मीट मार्केट 11 10
सब्जी मंडी 04 04
शापिंग कांप्लेक्स 22 22
ठाकर बस्ती 01 01
थाना रोड 19 19
ट्यूबवेल 03 02

-नगर परिषद की जो भी दुकानें खाली हैं उन्हें जल्द ही किराए पर दिया जाएगा। ऑटो मार्केट में खाली दुकानों के आगे से कब्जा हटाने के लिए कहा गया है। अगर नहीं हटाया जाता है तो सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें