फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। रतिया रोड पर एक कॉटन फैक्टरी के नजदीक वीरवार देर शाम को वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को सीएचसी केंद्र भूना में पहुंचाया। मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को रतिया रोड खेत ढाणी निवासी 56 वर्षीय महावीर बिश्नोई घरेलू सामान की खरीदारी के लिए भूना जाने के लिए मोटरसाइकिल पर घर से चला था। मगर रतिया रोड पर महावीर का मोटरसाइकिल एक वाहन से टकरा गया। इस कारण वह लहूलुहान होकर बेहोश हालत में सड़क पर गिर पड़ा। सड़क से गुजर रहे गुरमेश नामक युवक ने महावीर को पहचान लिया। इसके बाद उसने घायल के चचेरे भाई उग्रसेन उर्फ श्रवण को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक महावीर के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़की व एक 15 वर्ष का बेटा है। दोनों लड़कियां शादीशुदा है, लेकिन बेटा अविवाहित है। इस संबंध में पुलिस बीट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें