फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मां बोली- बेटी पेपर देने को लेकर मानसिक तनाव में थी, इसलिए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। गांव सनियाना में वीरवार को लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने मृतका की मां व बुआ के अलग-अलग बयान शुक्रवार को कलमबद्ध किए। पुलिस शव को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर गई। जहां शनिवार को शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला लड़की द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मिला है।
विज्ञापन

पुलिस बयान में मृतका की मां सोमा देवी ने बताया कि उसकी बेटी तमन्ना 12वीं कक्षा की पढ़ाई के पेपर देने को लेकर मानसिक तनाव में थी। उसने शादी के बाद घर पर आते ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, मृतका की बरवाला निवासी बुआ पूनम ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय भतीजी तमन्ना का 15 दिसंबर को सिरसा जिले के गांव कंवरपुरा निवासी रोहताश के साथ विवाह कर दिया। उसकी इच्छाओं के खिलाफ हुई शादी का 18 दिसंबर को विरोध किया तो तमन्ना को मारकर फंदे पर लटका दिया। पुलिस दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज करके शुक्रवार को शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां बोर्ड से मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह था पूरा मामला

वीरवार देर शाम को पुलिस शिकायत में बरवाला निवासी पूनम ने बताया था कि उसके भाई राकेश कुमार की करीब 5 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी भाभी सोमा देवी ने गांव के ही मुकेश नामक युवक से शादी कर ली थी। उसकी भतीजी तमन्ना 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी और 15 दिसंबर को सिरसा के गांव कंवरपुरा निवासी रोहताश के साथ विवाह कर दिया। 18 दिसंबर को तमन्ना सनियाना गांव में आई तो उसको मार दिया क्योंकि वह अधेड़ उम्र के व्यक्ति से विवाह के खिलाफ आवाज उठाकर हंगामा कर रही थी। पूनम की शिकायत के बाद एसएचओ शादीराम ने श्मशान भूमि पहुंचकर लड़की के अधजले शव को चिता से बाहर निकलवाया और मामले की सूचना दी डीएसपी को दी। सूचना मिलती ही डीएसपी संजय बिश्नोई व सीन ऑफ क्राइम की टीम के इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को वीरवार देर रात को सनियाना से ले जाकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन


-पुलिस ने लड़की की बुआ व मां के अलग-अलग बयान दर्ज किए हैं। उनके बयान आपस में मेल नहीं खाते। लड़की की मां इस घटना को मानसिक तनाव के कारण इत्तफाकिया बता रही है, जबकि बुआ भतीजी का विवाह अधेड़ के साथ करने को लेकर विरोध जताने पर हत्या की आशंका जता रही है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज होगी। प्रारंभिक जांच में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


-शादीराम, एसएचओ, भूना थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें