फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बहू से समझौते के बाद सास-ससुर की हुई घर वापसी

विज्ञापन
फतेहाबाद में बुजुर्ग दंप​त्ति उपप्रधान के साथ एसडीएम राजेश कुमार को ​​शिकायत देते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के नहर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दंपती को उनकी बहू द्वारा घर से बाहर निकालने के मामले में दोनों पक्षों को शहर थाना में बुलाया गया। दोनों पक्षों की तरफ से शहर थाना में अपना पक्ष रखा और समझौता हो गया। शाम को बुजुर्ग दंपती की अपने घर में एंट्री हो गई। शहर थाना में जाने से पहले बुजुर्ग दंपती नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी और एसडीएम राजेश कुमार से मिले और शिकायत दी।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बुजुर्ग दंपती को कहा कि सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत उन्हें घर से निकालने पर कार्रवाई हो सकती है। महिला सुमन देवी ने बताया कि मकान की रजिस्ट्री भी उनके नाम है। वहीं अधिकारियों को मिलने के बाद दोनों पक्ष शहर थाना पहुंचे। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग दंपती अपने घर जाएंगे और मिल जुलकर रहेंगे। दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा है। उपप्रधान सविता टुटेजा ने बताया कि बुजुर्ग दंपती अपने घर शाम को आ गए हैं। बहू ने लिखित में कहा है कि वह तंग नहीं करेगी। बता दें कि बुजुर्ग दंपती ने दुर्गा मंदिर के बाहर बैठकर आरोप लगाए थे कि उनकी बहू ने करीब आठ दिन पहले घर से बाहर निकाल दिया है और वह धक्के खा रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।

-मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बुजुर्ग दंपती अपने घर चले गए हैं, सब मिलकर रहेंगे। आरोपी पक्ष को भी बुलाया था, उसका कहना है कि उसने घर से नहीं निकाला है और वह ताला लगाकर काम पर गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें