फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बाइक पर आए बदमाशों ने पेंशन बनाने का कार्यालय पूछा, फिर अंगूठी छीनकर फरार हुए युवक

Wed, 13 Mar 2024 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

युवकों ने पीड़ित से बीपीएल कार्ड व पेंशन बनाने का कार्यालय के बारे में पूछा, इसी दौरान दो और युवक आ गए तीनों लोगों ने उसे बातों में उलझा लिया और इसके बाद मोटरसाइकिल चालक उसकी ऊंगली से सोने की अंगूठी छीनकर लालबत्ती चौक की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
फतेहाबाद सदर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर सिटी मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल के पास मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने व्यक्ति से पेंशन बनाने का कार्यालय पूछा और फिर बातों में उलझा अंगूठी छीनकर फरार हो गए। मामले में फतेहाबाद के अंजलि कॉलोनी निवासी उमेद सिंह की शिकायत पर पुलिस ने छीनाझपटी करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में उमेद सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह किसी काम से अपने घर से लालबत्ती चौक पर जा रहा था। जब सिटी मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल के पास पहुंचा तो एक युवक मोटरसाइकिल पर आया और उसने हेल्मेट लगा रखा। युवक ने उससे बीपीएल कार्ड व पेंशन बनाने का कार्यालय के बारे में पूछा, इसी दौरान दो और युवक आ गए तीनों लोगों ने उसे बातों में उलझा लिया और इसके बाद मोटरसाइकिल चालक उसकी ऊंगली से सोने की अंगूठी छीनकर लालबत्ती चौक की तरफ भाग गया। इसके अलावा अन्य दो युवक भी मौके से भाग गए। इसके बाद उसने अपने बेटे को मामले की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें