पपीहा पार्क के पास खाद्य पदार्थ के सैंपल लेती मोबाइल टेस्टिंग टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सेहत बनाने के लिए हम जिन खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है। दूध, सेंधा नमक तथा तेल में मिलावट मिल रही है। ओषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग द्वारा पिछले तीन माह में लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। 41 में से 16 सैंपल फेल मिले है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले तीन माह में करीब 41 सैंपल लिए गए। इसमें 16 सैंपल फेल मिले है। 8 सैंपल दूध के फेल मिले है। इसके अलावा वेजीटेबल तेल के चार सैंपल फेल मिले हैं। सेंधा नमक का सैंपल भी फेल पाए गए हैं। औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की मोबाइल टेस्टिंग टीम मंगलवार को पपीहा पार्क के पास पहुंची। यहां पर टीम ने रेहड़ी वालों को सैंपल देने के लिए जागरूक किया। एफएसओ पूनिया ने बताया कि जिले में करीब एक माह तक मोबाइल टेस्टिंग टीम रहेगी। लोग घरों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच करवा सकते है। 20 से 30 मिनट में रिपोर्ट मिल जाती है।