फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों के लिए एक बार फिर खुला मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने में कई किसान रह गए थे। अब उनको सरकार ने 6 अप्रैल तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाने की सुविधा दी है। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को 6 अप्रैल तक खोला गया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले में इस बार साढ़े 4 लाख एकड़ में गेहूं व 40 हजार एकड़ में सरसों की फसल की बिजाई हुई है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अब तक मात्र गेहूं के 3 लाख 63 हजार 528 एकड़ रकबे का ही पंजीकरण हुआ है। वहीं सरसों की 38 हजार 455 एकड़ फसल का ही पंजीकरण हो पाया है। इसके अलावा किसानों ने 642 एकड़ में चना व 822 एकड़ में जौ का पंजीकरण करवाया है। गेहूं व सरसों की फसल का पूरा पंजीकरण न होने के कारण सरसों उत्पादक किसानों को परेशानियां आ रही थी। वहीं आने वाले समय में जब गेहूं की आवक आरंभ होगी तो पंजीकरण न करवाने वाले किसानों की फसल नहीं खरीदी जाएगी। ऐसे में पंजीकरण करवाने से वंचित किसान परेशान चल रहे थे। वहीं जिन किसानों ने अपनी पंजीकरण करवाया है, उनमें से 51 हजार 824 एकड़ का रकबा मिसमैच भी मिला है।

सरकार ने फिर से आरंभ किया पोर्टल
किसानाें की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को फिर से खोल दिया है। किसान 6 अप्रैल तक अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। शुक्रवार को पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि रहेगी। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो किसान अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वह जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं, ताकि उनकी फसल सरकारी दामों पर बिक सके।
विज्ञापन


कोट
जो किसान अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल एक बार फिर खोला गया है। किसान जल्द से जल्द अपनी फसलों का पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें