जहां पर 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि
चार लोगों की हालत नाजुक बताई गई है जिनका सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में
उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव बुआन से सतीश कुमार की
बारात दरियापुर की गई थी। शादी समारोह में भाग लेने के बाद बाराती शुक्रवार
देर रात को वापस गांव की ओर चले।
बारात की मैक्स गाड़ी में 16
सवारियां सवार थी। गाड़ी जब फतेहाबाद से निकलने के बाद भूना मोड़ पर पहुंची
तो गाड़ी का अचानक टायर फट गया और गाड़ी असंतुलित हो गई और पेड़ से टकरा
गई।
जिससे गाड़ी में सवार सभी लोगों घायल हो गए। चीखने-चिल्लाने की
आवाजें सुनकर राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद राहगीरों
ने पुलिस की मदद से घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।
जहां
पर 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि चुली
बागड़ियान निवासी सरोज, कांता, दयाराम, कृष्ण तथा कुलदीप की हालत गंभीर
बताई गई है जिनका सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।