निरीक्षण की जानकारी देते हुए मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता
रतिया। बाहरी राज्यों से आने वाले चावल व धान को लेकर मार्केट कमेटी प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को बाहरी राज्यों से धान की भरी हुई गाड़ियों के आने की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता व सहायक सचिव निशांत कुमार की टीम ने कई गांवों का दौरा किया।
इस दौरान काफी गाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। कुछ गाड़ियां हरियाणा के दूसरे क्षेत्र से सरकारी खरीद की पाई गई। मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता ने सूचना मिलने पर दो टीमों का गठन किया, जिसमें सहायक सचिव निशांत कुमार को भी शामिल किया गया। दो टीमों ने रतिया शहर के फतेहाबाद रोड, शहनाल रोड, बुढलाड़ा रोड, रतनगढ़, ब्राह्मणवाला, बलियाला, बोडा, मोहम्मदकी तथा लाधुवास आदि गांवों के आसपास धान से भरी हुई गाड़ियों की जांच की। जब दस्तावेजों की जांच की गई तो उन्होंने पाया कि उनमें से चार गाड़ियों में हरियाणा के ही दूसरे क्षेत्र से सरकारी खरीद के माध्यम से धान आया हुआ है।