फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस स्टॉप पर जा रहे हैं तो बारिश व धूप से बचाव के लिए छाता साथ रखें, नहीं हैं शेल्टर

Mon, 23 Dec 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करते य
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बने बस स्टॉप पर पिछले दो सालों से बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य रुका हुआ है। जिस कारण इन शेल्टर पर रोजाना आने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के पूर्व नगर निकाय मंत्री ने फतेहाबाद शहर में हिसार की तर्ज में बने बस क्यू शेल्टर बनाने के प्रस्ताव पास किया था, लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों ने ही उनके आदेशों ठंडे बस्ते में डाल दिया है। न तो अधिकारी पहले लगे बस क्यू शेल्टर की मरम्मत करवा पा रहे और न ही नए बस क्यू शेल्टर बनवा पा रहे हैं। गर्मी का पूरा मौसम बीत चुका है और अब ठंड लगातार बढ़ती जा रही है।

यात्रियों को बस का इंतजार खुले आसमान के नीचे करना पड़ता है। टूटे हुए बस क्यू शेल्टरों की तरफ भी अधिकारियों का ध्यान नहीं है। शहर के भट्टू रोड पर बिना छत और टूटे हुए बस क्यू शेल्टर के नीचे बैठकर यात्री साधनों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने लोग पेड़ के सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


-

वार्डों में जहां जरूरत नहीं वहां लगाए

-नगर परिषद में पिछले कार्यकाल में बस क्यू शेल्टर को लेकर चहेते पार्षदों के वार्डों में बेवजह लगाए गए। कई वार्डों में दो से तीन बस क्यू शेल्टर लगाए गए हैं जबकि वहां पर जरूरत नहीं है। हालात ये हैं कि भट्टू रोड पर बस क्यू शेल्टर पूरी तरह से टूटा हुआ है। यहां से रोजाना दो से ढाई हजार लोग भट्टू की तरफ जाते हैं। पुराना बस स्टैंड के सामने पेड़ की छांव लोगों का सहारा है। हांसपुर रोड पर हिसार-सिरसा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए भी सुविधा नहीं है। यहां भी लोग पेड़ के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे हैं। भूना रोड पर भी यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।





शहर में काफी जगहों पर बस क्यू शेल्टर की काफी जरूरत है। नगर परिषद के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के दौरान आती है।

- विनोद अरोड़ा, प्रमुख समाजसेवी



बस क्यू शेल्टर की जहां भी जरूरत है, वहां पर बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर के निर्माण का कार्य पाइप लाइन में हैं। अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द करने के लिए पत्र लिख जाएगा।
विज्ञापन


- सविता टुटेजा, उप प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें