फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: चिल्ली झील में बने तालाब में मछलियां पकड़ते समय व्यक्ति की डूबने से मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

अशोक नगर निवासी प्रहलाद रविवार सुबह मछलियां पकड़ने के लिए गया था। गोताखोरों ने तीन घंटे बाद शव निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
फतेहाबाद के चिल्ली झील के पास बने तालाब से शव की तलाश करते हुए गोताखोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में पुरानी तहसील चौक में हेरिटेज पार्क के पीछे बने चिल्ली झील के तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। अशोक नगर निवासी 50 वर्षीय प्रहलाद रविवार सुबह मछलियां पकड़ने के लिए गया था। यहां पर डूबने से मौत हो गई। दोपहर तीन बजे गोताखोर ने शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पार्षद प्रतिनिधि पंछी कुमार ने बताया कि अशोक नगर निवासी प्रहलाद रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से हेरिटेज पार्क के पीछे बने तालाब में मछलियां पकड़ने के लिए आया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और तालाब के अंदर चला गया।

तालाब में दलदल होने के चलते अंदर फंस गया और डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डूबते हुए देखा और बचाने का प्रयास किया लेकिन दलदल होने के चलते सफल नहीं हो पाए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। करीब तीन घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


पहले भी तालाब में डूबने से हो चुकी है युवक की मौत
चिल्ली झील के पास बने तालाब में बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है। करीब दो साल पहले रतिया चुंगी गेट निवासी एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक भी यहां पर मछली पकड़ने के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसलने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें