भट्टूकलां में शराब तस्करी के शक में एक युवक को बुरी तरह से डंडो से पीटने का मामला सामने आया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं तीन से चार युवकों द्वारा युवक को डंडो पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। घायल युवक की पहचान गांव मेहूवाला निवासी जगतपाल बताई जा रही है।
मामले के मुताबिक गांव मेहूवाला निवासी जगतपाल अपनी ऑल्टो कार में बनमंदोरी से गांव मेहूवाला जा रहा था। रास्ते में बनमंदोरी में युवकों ने घेरकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद जगतपाल शिकायत देने के लिए भट्टू आ गया और शिकायत टाइप करवा रहा था। इसी दौरान हमलावार दोबार आ गए और उसे बीच सड़क लाठी-डंडो से पीटा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले शराब ठेकेदार थे और जगतपाल शराब तस्करी करता है। इसी रंजिश के चलते हमला कर दिया।
अस्पताल से सूचना आई है कि गांव मेहूवाला के जगतपाल के साथ मारपीट हुई है। जगतपाल को रेफर कर दिया गया है। बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा।
- विरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, भट्टूकलां