फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर किए हमले का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर की थी गोरेलाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के माजरा रोड पर छह अगस्त की रात को अशोक नगर निवासी गोरेलाल की हुई हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। भाई के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए गोरेलाल की चाकू घोंप कर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने माजरा रोड निवासी सागर उर्फ गडेरू, माजरा रोड निवासी अमन, अशोक नगर निवासी प्रिंस उर्फ खिच्चू तथा अशोक नगर निवासी अविनाश को पकड़ लिया है। मामले में शामिल एक आरोपी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि मामले में परिजनों ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, वह इसमें शामिल नहीं थे। घटना से दो दिन पहले हुए विवाद के चलते बदला लेने के लिए हत्या कर दी गई। मामले के मुताबिक डीएसपी दलजीत ने बताया कि छह अगस्त की रात को माजरा रोड पर अशोक नगर निवासी गोरेलाल की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि अशोक नगर निवासी अविनाश के भाई प्रिंस के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई थी। इस मारपीट में आरोपी विजय, बबलू, अजय व दारा पर मारपीट का आरोप लगा था और मामला भी दर्ज हुआ था। मारपीट करने में गोरेलाल भी शामिल बताया गया। छह अगस्त की रात को माजरा रोड पर अविनाश अपने दोस्त सागर, अमन, प्रिंस उर्फ खिच्चू व एक अन्य के साथ मिलकर भाई के साथ की गई मारपीट का बदला लेने की योजना बनाई। साथी सागर और अमन शराब लेने के लिए चले गए। इस दौरान अशोक नगर निवासी गोरेलाल सामान लेने के लिए माजरा रोड से जा रहा था। अविनाश व उसके साथ शामिल तीन अन्य दोस्तों ने गोरेलाल को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सागर और अमन भी पहुंच गए। सागर के पास चाकू था और उसने गोरेलाल को घोंप दिया। अन्य आरोपियों ने पत्थरों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
---------
जांच में निकले हत्या के आरोपी दूसरे :
इस मामले में हत्या के बाद शहर पुलिस ने मृतक गोरेलाल के भाई सुशील कुमार की शिकायत पर आरोपी बत्रा कॉलोनी निवासी मोनू उर्फ गोलिया, सुंदर नगर निवासी महेंद्र, अशोक नगर निवासी मोनू, अशोक नगर निवासी अशोक कुमार व अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप था कि गोरेलाल की पत्नी पर अशोक कुमार गलत नजर रखता था और इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। गोरेलाल की पत्नी भी पिछले पांच माह से अपने मायके कानपुर गई हुई है। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो घटना के दौरान आरोपियों की लोकेशन दूसरी जगह की मिली। पुलिस को घटना से दो दिन पहले हुए विवाद पर संदेह हुआ। जांच शुरू की तो सभी परतें खुल गईं।
विज्ञापन

-----------
हत्या मामले में चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। घटना से दो दिन पहले विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते हत्या की गई। मामले में दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर वारदात में शामिल चाकू और मोटरसाइकिल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

- दलजीत सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें