फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से सोने की अंगूठी व 20 हजार रुपये ले उड़े तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर के सामने तीन अज्ञात युवकों ने एक समारोह में आए एक युवक से धोखाधड़ी से 20 हजार रुपये तथा डेढ़ तोले सोने की अंगूठी छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने गांव अकांवाली के हरी राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरी राम ने बताया कि वह अपने गांव से बस द्वारा फतेहाबाद रोड पर स्थित नाम चर्चा घर की कैंटीन में एक समारोह में आया था। इस दौरान बस चालक ने उसे तहसील परिसर के सामने उतार दिया। जब वह तहसील परिसर के बाहर अपने अन्य रिश्तेदारों का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर सवार एक युवक आ गया। उससे बुजुर्गों के रैन बसेरे के बारे में जानकारी लेने लगा। तभी सामने की दुकान से एक अन्य युवक आ गया। उन दोनों ने उसे बातों में लगा लिया। दोनों युवकों के अलावा वहां पर एक अन्य बाइक पर सवार होकर एक और युवक आ गया। तीनों ने ही जबरन उसकी जेब से 20 हजार की नकदी निकाल ली। उसके हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली और फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास के दुकानदारों ने आपसी झगड़ा समझते हुए कोई सहयोग नहीं किया। बाद में उसके रिश्तेदार लेने आए तो उनको ही पूरी घटना की जानकारी दी। तब तक तीनों युवक फरार हो चुके थे। जांच अधिकारी एएसआई रामफल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें