फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ आज से

Mon, 22 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला की सभी तहसील व सब तहसील में ऑटो म्यूटेशन सिस्टम तथा पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ होने जा रहा है। राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से 23 जून को इसका शुभारंभ करेंगे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिला स्तर पर भी कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यापक जन-जागरूकता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि ऑटो म्यूटेशन सिस्टम लागू होने से संपत्ति पंजीकरण के उपरांत नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया स्वत: और अधिक त्वरित रूप से संपन्न होगी, जिससे नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्णत: डिजिटल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन नागरिक-केंद्रित पहलों की जानकारी अधिकतम लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके अतिरिक्त लंबित म्यूटेशन मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि पुराने लंबित मामलों, विशेषकर सरल प्रकृति के म्यूटेशन प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित मामलों की संख्या को न्यूनतम स्तर तक लाने के लिए विशेष अभियान चलाकर अधिकतम मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें