फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 35 हजार रुपये रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



टोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सदर थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर (एसआई) महेंद्र को सोमवार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी एसआई ने रोडवेज के फर्जी पास मामले में पकड़े राहुल के मामले को निपटारे के नाम पर उनके घर जाकर 72 हजार रुपये की मांग की थी।

एसीबी इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राकेश के खिलाफ रोडवेज विभाग के जीएम ने गलत बस पास बनवाने पर एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। एसपी ने इस मामले की जांच सदर थाने के एसआई महेंद्र को सौंप दी। आरोप है कि एसआई शिकायतकर्ता के घर गया और धमकी दी या तो 72 हजार रुपये दे दो नहीं तो अंदर कर दूंगा। दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने एसआई को 35 हजार रुपये देने की हामी भर दी। इसके बाद राकेश ने अपने बुआ के लड़के राहुल को बुलाकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


बुआ के ल़ड़के से मशविरा कर शिकायतकर्ता राकेश ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत कर दी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम गठित कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाया। सोमवार को एसआई महेंद्र ने राकेश और राहुल को थाने बुलाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने 35 हजार रुपये एसआई को दिए टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन




इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी एसआई से पूछताछ जारी है कि उसने अकेले पैसे मांगे थे या कोई और भी शामिल है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में शिकायतकर्ता के 184 के बयान कराकर आरोपी को रिमांड पर लेकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें