फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मजदूर की वाहन की चपेट में आने से मौत

Mon, 17 Apr 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव बैजलपुर के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान गांव बैजलपुर निवासी 25 वर्षीय सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह रात्रि को गेहूं कटाई के लिए घर से मजदूरी करने गया था। परंतु सोमवार सुबह परिजनों को मोबाइल पर सूचना मिली कि सुखदेव सिंह मृत हालत में भूना-पाबड़ा रोड पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता जयपाल की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अविवाहित था सुखदेव
बैजलपुर निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। एक बेटा सुखदेव से बड़ा है जबकि दो छोटे हैं। उन्होंने बताया कि सुखदेव दिहाड़ी-मजदूरी करके घर के खर्च में उनका हाथ बंटा रहा था। रविवार रात्रि को 11 बजे वह घर से खाना खाकर गया था। सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह बैजलपुर गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की तो सुखदेव सिंह के रूप में हुई। मृतक के पिता की शिकायत पर नामालूम वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें