फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पोस्टर बनाने में कुमकुम, क्विज-मॉडल मेकिंग में अंकिता प्रथम

Sun, 15 Mar 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीएड कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते विद्यार्थीस्त्रोत कॉलेज
विज्ञापन
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज, मॉडल मेकिंग तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


ऑनलाइन क्विज में अंकिता बीएड प्रथम वर्ष ने पहला, हरीश बीएड प्रथम वर्ष ने दूसरा तथा बीएबीएड तृतीय वर्ष से लिवांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएबीएड द्वितीय वर्ष से कुमकुम ने प्रथम तथा बीएबीएड तृतीय वर्ष से निहारिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल मेकिंग में बीएड प्रथम वर्ष से अंकिता ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के संयोजक के रूप में मनीषा और कंचन ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन ललित तथा अमनप्रीत कौर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि, रचनात्मकता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना रहा। प्राचार्या, उप-प्राचार्या व स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें