फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चैंपियनशिप में कराटे प्लेनेट के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Tue, 19 May 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कराटे चैंपियनशिप में कराटे प्लैनेट रतिया के 17 पदक जितने वाले सभी विजेता खिलाड़ी कोच के साथ अपने
विज्ञापन
रतिया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 16 और 17 मई को आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे प्लेनेट के खिलाड़ियों ने 17 पदक जीते। खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। कोच सिहान सरजीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ियों ने कुमिते और काटा स्पर्धा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


संस्थान के संचालक सरजीत सिंह ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा 1200 खिलाड़ियों के बीच 17 पदक जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। पदक विजेता खिलाड़ियों का रतिया पहुंचने पर फतेहाबाद स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के प्रधान संदीप अरोड़ा, उप प्रधान कुलदीप मुंड, सचिन सरजीत सिंह, सहसचिव सहसचिव अमन अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने स्वागत किया गया।
विज्ञापन


-

स्वर्ण पदक विजेता:

1. जैकलिन - 8 साल, -20 किलो भारवर्ग

2. नीलाक्ष - 5 साल, -20 किलो भारवर्ग

3. करण - 13 साल, -45 किलो भारवर्ग

4. रमन - कैडेट, -45 किलो भारवर्ग

5. ऋषभ - 13 साल, -40 किलो भारवर्ग

6. रमनीत - कैडेट, -47 किलो भारवर्ग

7. कोशिकी - कैडेट, -47 किलो भारवर्ग

8. निधि - 12 साल, -45 किलो भारवर्ग

रजत पदक विजेता:

1. इनायत कौर - 8 साल, -20 किलो भारवर्ग

2. हिमांशु - 13 साल, -45 किलो भारवर्ग

3. लावण्या - 6 साल, -25 किलो भारवर्ग

4. आराध्या - कैडेट, -42 किलो भारवर्ग

5. सुपनदीप कौर - 13 साल, -50 किलो भारवर्ग

कांस्य पदक विजेता:

1. रॉबिन - 10 साल, -25 किलो भारवर्ग

2. जरनैल सिंह - 10 साल, -40 किलो भारवर्ग

3. गायत्री - 12 साल, +55 किलो भारवर्ग

4. पुलकित - 10 साल, -30 किलो भारवर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें