फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिव्यांगों के साथ भी मजाक, कैंप में बुलाकर नहीं आए विशेषज्ञ

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कैंप में पूछताछ करते हुए दिव्यांग व उनके परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र को लेकर हर बुधवार को मेडिकल कैंप लगाया जाता है लेकिन हर बार व्यवस्था इनके साथ मजाक कर जाती है। दिव्यांगों के मेडिकल को लेकर विशेषज्ञ ही नहीं आ रहे है। विशेषज्ञ न आने के कारण दिव्यांगों को 60 से 70 किलोमीटर दूर लौटना पड़ रहा है। इस बुधवार भी व्यवस्था ने मजाक किया और दिव्यांगों को बिना मेडिकल करवाए बिना लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लगाए गए मेडिकल कैंप में हिसार से आर्थो सर्जन नहीं आए और न ही फिजिशियन आए। इसके अलावा मनोचिकित्सक का बोर्ड भी बंद रहा। बताया जा रहा है कि क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक छुट्टी पर थी। अस्पताल में सिर्फ नेत्र और ईएनटी का ही बोर्ड चला। सरकार द्वारा दिव्यांगों को दिए जाने वाले लाभ लेने के लिए प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड प्रतिशतता तय करता है इसके बाद प्रमाण पत्र जारी होता है। दिव्यांगों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है और इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल में लगाए जाने वाले कैंप में विशेषज्ञ प्रतिशतता जांचते है। यहां पर आर्थो सर्जन और फिजिशियन न होने के चलते हिसार के विशेषज्ञ की डयूटी लगाती है।
विज्ञापन

कोट
मैं किसी काम से टोहाना गई थी। कैंप के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में एसएमओ ही बता सकते हैं।
-डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
कोट
हिसार से विशेषज्ञ आने थे। किसी कारण वह नहीं आ पाए, इस वजह से दिक्कत आई है। उम्मीद है अगले सप्ताह कैंप में विशेषज्ञ आएंगे।
-डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें