फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना तहसील को 20 लाख रुपये का नुकसान

Fri, 26 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भूना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपतहसील एवं उपखजाना कार्यालय में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में भूना तहसील को 20 लाख 10 हजार रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। तहसील में प्राथमिक जांच के दौरान रजिस्ट्री की बहियां, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल फाइलें, एपीआर तथा पटवारियों का रिकार्ड एवं कंप्यूटर रिकार्ड पटवारी से संबंधित कागज जलकर राख हो गए हैं। लोकनिर्माण विभाग, इलेक्ट्रिकल व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने जांच की तो 20 लाख से भी अधिक नुकसान का आकलन किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त को फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 20 फरवरी को हथियारों से लैस उपद्रवियों ने उप तहसील, उप खजाना व अन्य समान की जमकर तोड़फोड़ की तथा कुछ सामान भी उठाकर ले गए। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था। नायब तहसीलदार ओमप्रकाश की शिकायत पर उपद्रवियों के खिलाफ भूना पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।

उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ व आगजनी की घटना में ई-दिशा भूना को सबसे ज्यादा 8 लाख 85 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि आगजनी की घटना से संबंधित रिकार्ड की जांच की जा रही है। अनुमानित नुकसान राशि कम या ज्यादा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें