फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वरपाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
फतेहाबाद में युवक हत्या मामले में धरना देने वाले परिवार के लोगों को समझाते हुए एसडीएम व अन्य अधिक - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के इंद्रपुरा मोहल्ले में फाइनेंसर ईश्वरपाल की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग को लेकर परिवार ने नागरिक अस्पताल के गेट पर धरना दया और शव लेने से मना कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने शव ले लिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि ईश्वरपाल को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑक्सीजन नहीं दी और समय पर रेफर भी नहीं किया। मरीज को ले जाते समय एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। आरोप है कि ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे ईश्वरपाल की मौत से परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
अस्पताल में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के गेट पर धरना शुरू कर दिया। धरना की सूचना मिलने पर डीएसपी सुभाष चंद्र, ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमित कौशिक, शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन मरीज का शव लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे एसडीएम राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और डॉक्टर के खिलाफ जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। नौकरी की मांग के मामले को लेकर एसडीएम पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर डीसी जगदीश शर्मा के पास पहुंचे। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इसको लेकर प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल से शव लिया और दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद नागरिक अस्पताल से धरना खत्म कर दिया गया।
तीन आरोपियों पर पुलिस दर्ज कर चुकी है मामला
इस मामले में शहर पुलिस ने मंगलवार रात को सुशांत उर्फ काकू निवासी रामनिवास मोहल्ला की शिकायत पर आरोपी रवि पारचा, कबाड़ी और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। मामले में पुलिस को दिए बयान में सुशांत उर्फ काकू ने आरोप लगाया कि उसका दोस्त शक्ति नगर निवासी ईश्वरपाल फाइनेंस का काम करता था। मंगलवार को दोस्त ईश्वरपाल के साथ स्कूटी से किस्त लेने के लिए वाल्मीकि मोहल्ला में गए थे। वहां से लौटते समय कार सवार वाल्मीकि चौक निवासी रवि पारचा, उसके साथी कबाड़ी व हिसार निवासी अभिषेक ने ईश्वरपाल पर हमला कर दिया था। वह बचाने के लिए आया तो उस पर भी हमला किया गया। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। रास्ते में ईश्वरपाल ने दम तोड़ दिया था।
कोट
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित
युवक की हत्या के मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पांच टीमें गठित की गई हैं।
-जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी
आरएमओ से जवाब मांगा गया है : एसएमओ
इमरजेंसी में डॉक्टर द्वारा उपचार को लेकर लापरवाही बरतने की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। इसको लेकर आरएमओ से जवाब मांगा गया है। इसके अलावा नए डॉक्टरों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें