फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में चालान, कार्यालय में अधिकारी बिना मास्क

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जल संरक्षण ब्रांच में बिना मास्क अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों पर भी अफसरशाही हावी हो गई है। आम जनता के तो धड़ाधड़ चालान कट रहे हैं। मंगलवार को खुद दुकानदारों के चालान कटवाने खुद जिले के मुखिया डीसी प्रदीप कुमार बाजारों में उतर गए। दूसरी तरफ, सरकारी विभागों में कर्मचारी तो क्या अधिकारी तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए जा रहे आदेशों की सरकारी कार्यालयों में ही परवाह नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिस समय डीसी प्रदीप कुमार रोडवेज परिसर और बाजार में घूमकर मास्क नहीं लगाने वालों के चालान कटवा रहे थे, उस दौरान फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे थे। दरअसल, दोपहर को 1 बजकर 15 मिनट पर डीसी प्रदीप कुमार रोडवेज में पहुंचकर सवारियों की टीकाकरण रिपोर्ट जांच रहे थे और बिना मास्क लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने का पाठ पढ़ा रहे थे। ठीक उसी समय हमारे संवाददाता ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पड़ताल की। इस दौरान किसी भी ब्रांच में अधिकारी और कर्मचारी मास्क लगाए नहीं मिले। यही नहीं चालान काटने का जिम्मा नगर परिषद को दिया गया है लेकिन यहां भी कर्मचारी बिना मास्क मिले।
दुकानदार बोला- साहब चालान न काटो, दुकान पर काम नहीं
उपायुक्त प्रदीप कुमार रोडवेज परिसर में निरीक्षण करने के बाद एसडीएम राजेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ थाना रोड, हिसार रोड, हंस मार्केट, मोबाइल मार्केट में पहुंचे। यहां पर जिन दुकानदारों ने मास्क नहीं लगा रखे थे, उनके चालान कटवाए। इस दौरान कई दुकानदार अफसरों के आगे हाथ जोड़ते हुए नजर आए और बोले की दुकान में काम नहीं इस बार बख्श दीजिए, लेकिन अफसर नहीं माने। कई दुकानदारों के चालान काटे तो कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जरा यहां भी निगाह डालिए जनाब...
दोपहर 1:20 बजे
समय 1 बजकर 20 मिनट
जनस्वास्थ्य विभाग, जेई और कर्मचारी बिना मास्क
जनस्वास्थ्य विभाग की पहली मंजिल पर स्थित जेई ब्रांच में जेई खुद बिना मास्क मिले। यही नहीं उनके पास बैठे दो अन्य लोग भी बिना मास्क थे।
दोपहर 1:18 बजे
एक्सईएन कार्यालय की ब्रांच के कर्मचारी बिना मास्क
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कार्यालय की ब्रांच के कर्मचारी भी बिना मास्क मिले। यहां पर किसी भी कर्मचारी ने मास्क नहीं लगाया हुआ था।
दोपहर 1:21 बजे
जिला सलाहकार और कर्मचारी भी बिना मास्क दिखे
जनस्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारी भी बिना मास्क मिले। जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के जिला संयोजक और कर्मचारी भी बिना मास्क नजर आए। किसी ने जेब में तो किसी ने दराज में मास्क रखा हुआ था।
500 से 5000 रुपये तक है मास्क न लगाने पर जुर्माना
जिला प्रशासन के अनुसार कोई नागरिक अगर मास्क नहीं लगाता है तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना है। अगर किसी संस्थान में कोविड के उचित व्यवहार की पालना नहीं की जा रही हैं तो ऐसे संस्थानों के संचालकों पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
बस में वैक्सीनेटेड व्यक्ति ही कर सकेंगे यात्रा
डीसी प्रदीप कुमार ने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि बस अड्डों पर बसों में यात्रा करने वाले नागरिकों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूर चेक किए जाएं। जिस यात्री के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं है, उन्हें बस में न बैठाया जाए। बस में बैठे यात्री भी मास्क जरूर लगाए हुए हों।
कोट
सभी को सख्त आदेश दिए जा चुके हैं कि मास्क लगाकर रखें, कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी ये नियम लागू है। नोडल अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि नियमों की पालना न करने वाले लोगों पर जुर्माना व नियमानुसार उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे कार्यालयों में समय पर पहुंचें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी समय पर आने के लिए पाबंद करें। कार्यालयों में आने वाले आगंतुकों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र देखें। बिना प्रमाण पत्र के आगंतुकों को डील न किया जाए। कार्यालयों में फेस मास्क लगाकर ही प्रवेश किया जाए।
- प्रदीप कुमार, उपायुक्त

जनस्वास्थ्य विभाग की जेई ब्रांच में बिना मास्क अधिकारी और कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad

जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कार्यालय के साथ बनी ब्रांच में बिना मास्क कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद के बाजार में एसडीएम राजेश कुमार के साथ निरीक्षण करते डीसी प्रदीप कुमार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें