फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत के मामले में अब बीजेपी करेगी जांच

Sat, 06 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
hospital accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के महिला वार्ड की छत का मलबा गिरने से नवजात की मौत मामले में अब सत्तारूढ़ बीजेपी ने भी पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। यह जांच टीम अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों, नवजात के माता-पिता और मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट सीधे विधानसभा संयोजक गुलशन हंस को सौंपेगी। इसे गुलशन हंस आगे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भेजेंगे। इस जांच कमेटी में भाजपा नेता अनिल सिहाग, प्रीतम शर्मा, सत्यरावल भादू, धनंजय अग्रवाल और जगदीश राय शर्मा को शामिल किया गया है।  
विज्ञापन


भाजपा निगरानी कमेटी के फतेहाबाद विधानसभा संयोजक गुलशन हंस ने शुक्रवार को स्थानीय बीजेपी कार्यालय में निगरानी कमेटी के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न सदस्यों को सीएम विंडों से आई शिकायतों का समाधान करने की ड्यूटियां सौंपी गई। इस बैठक में जिला शहरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बीडीपीओ, सुनील सिवाच, राजबीर नहला सहित अनेक बीजेपी नेता मौजूद रहे।

अनिल विज कर सकते हैं अस्पताल का औचक निरीक्षण
बीजेपी सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संज्ञान में फतेहाबाद अस्पताल में हुए हादसा लाया जा चुका है। इसी कड़ी में बीजेपी की ओर से विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया है ताकि सरकार सिर्फ अफसरों की जांच पर ही ना निर्भर रहकर खुद के सूत्रों से भी सारे मामले की सच्चाई जानना चाहती है। यहां तक बताया गया है कि बीजेपी जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अस्पताल का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से अनिल विज ने प्रदेश में कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किए हैं, लेकिन फतेहाबाद कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष होने के कारण लगभग पांच बार जिले में आ चुके अनिल विज ने एक बार भी फतेहाबाद अस्पताल का निरीक्षण नहीं किया है। लेकिन अब ऐसे हालात बन रहे हैं कि अनिल विज किसी भी समय यहां पर औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिंदल अस्पताल से मंगवाई जाएगी नवजात की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित जांच कमेटी के इंचार्ज डॉ. गिरीश ने बताया कि बच्चे की मौत की जांच जारी है। शनिवार को जिंदल अस्पताल से नवजात की रिपोर्ट मंगवाई जाएंगी। इन रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि आखिर बच्चे की मौत की असली वजह क्या रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

सीएम विंडो की शिकायतें निगरानी कमेटी के पास आती हैं और कमेटी इन शिकायतों को सदस्यों के बीच बांटती है ताकि उनका जल्द निपटारा हो सके। अस्पताल में हुए हादसे और नवजात की मौत का मामला काफी संवेदनशील है। इसलिए इसमें पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

गुलशन हंस, फतेहाबाद विधानसभा प्रभारी, निगरानी कमेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें