फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घग्गर नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से बढ़ी चिंता, मिट्टी के बैग भरने का कार्य शुरू

विज्ञापन
घग्गर नदी के बुढलाडा रोड रतिया पुल पर मिट्टी के कटटे भरवाते सिंचाई विभाग के अधिकारी:संवाद
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे किसानों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिनों तक जलस्तर में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ गया। लगातार जलस्तर में तेजी से हो रहे उतार-चढ़ाव ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वहीं, सिंचाई विभाग ने बुढलाडा रोड स्थित नदी किनारे मिट्टी के बैग भरने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नदी किनारे की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बुढलाडा रोड स्थित घग्गर पुल पर सोमवार को जलस्तर 8 गेज तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले सप्ताह यह स्तर 4350 क्यूसेक था, जो शनिवार को 6600 क्यूसेक और रविवार को 10,500 क्यूसेक तक पहुंच गया। वहीं, सोमवार को चांदपुरा साइफन पर यह बढ़कर 12,500 क्यूसेक दर्ज किया गया।
सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुंड ने बताया कि जिस तरह से पिछले दो दिनों में जलस्तर में वृद्धि हुई है, उसे देखते हुए भविष्य में और बारिश होने की स्थिति में जलस्तर और बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के कट्टे तैयार कराए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत लगाया जा सके और तटबंधों को मजबूत किया जा सके। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें