फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पत्नी को अश्लील संदेश भेजने से खफा बलविंद्र ने की थी कुलवंत की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने गांव शहनाल में पनिहारी के कुलवंत की रविवार शाम को डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी बलविंद्र सिंह निवासी पनिहारी, जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुलवंत सिंह उसकी पत्नी को अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। इससे खफा होकर उसने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

कुलवंत के भाई जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलविंद्र सिंह की साली ने उसके भाई के खिलाफ करीब एक साल पहले थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके बाद से कुलविंदर सिंह कुलवंत को जान से मारने की धमकी देता था। डर के मारे उसका भाई कुलवंत सिंह कई महीने तक अपने घर गांव पनिहारी भी नही गया। 10 दिन पहले बलविंद्रसिंह की पत्नी ने कुलवंत के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। दो दिन पूर्व भी उसने हमारे घर के आगे कुलवंत को जान से मारने की धमकी भी दी थी और सोशल मीडिया पर भी धमकी भरी पोस्ट डाली थी। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह था मामला
डीएसपी रतिया नर सिंह ने बताया कि रविवार को सिरसा जिले के गांव पनिहारी निवासी 35 वर्षीय कुलवंत सिंह अपनी किसी रिश्तेदारी के गांव पांडरी आया था। दोपहर बाद में एलईडी ठीक करवाकर बाइक पर गांव पांडरी जा रहा था। कुलवंत के साथ एक अन्य युवक भी था। शहनाल गांव के पास बाइक सवार तीन-चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। कुलवंत ने अपनी जान बचाने के लिए रंगोई के अंदर छलांग लगा दी लेकिन हमलावर युवकों ने उसे नहीं छोड़ा और रंगोई में ही सिर पर डंडों से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें