फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में 52 बेसहारा पशु पकड़कर नंदीशाला भेजे गए

Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं से वाहन चालकों और राहगीरों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने देर रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 52 पशुओं को पकड़कर शिव नंदी गोशाला पहुंचाया।
विज्ञापन

नगर परिषद के सहायक सफाई निरीक्षक रवि ने बताया कि रात के समय मुख्य सड़कों पर पशुओं के घूमने और बैठे रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने पशुओं को घेरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा और गोशाला पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि शहरवासियों की ओर से लगातार बेसहारा पशुओं की शिकायतें मिल रही थीं। नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि सड़कों पर बेसहारा पशु दिखाई देने पर इसकी सूचना परिषद को दें और उन्हें शिव नंदी गोशाला पहुंचाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें