फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद ग्रहण के बाद नशे को लेकर पहले दिन ही गंभीर दिखे निवनियुक्त एसपी नरवाल

Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें डीजीपी यशपाल सिंघल ने खुद कहा है कि वह ईमानदारी से काम करें, वह उनके साथ हैं। किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


नवनियुक्त एसपी ओपी नरवाल ने फतेहाबाद के एसपी का पद ग्रहण करने के बाद ये बातें कही। एसपी नरवाल अवैध शराब की तस्करी व नशे को लेकर गंभीर दिखे।

उन्होंने कहा कि अलीकां-पिलछियां पुल के पास नाका लगाकर क्षेत्र को सील किया जाएगा ताकि पंजाब से हरियाणा में आने वाले नशे पर रोक लगाई जाएगी।

एसपी ने स्पष्ट कहा कि कोई भी इंचार्ज किसी के दबाव में न आएं। पुलिस कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि विभाग के पास टेंट नहीं है तो वह थर्ड बटालियन से मंगवा देंगे।

कारगिल पर जल्द लिया जाएगा एक्शन
कारगिल के नाम से मशहूर गुरूनानक पुरा व अशोक नगर में होने वाले नशे के बढ़ते कारोबार पर भी एसपी ने तुरंत एक्शन लेने की बात कही। कहा कि वह नशा बेचने वाले नहीं बल्कि पहले नशे के स्मगलर को पकड़ेंगे।
विज्ञापन


नशे को लेकर लोगों को खासकर युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेजों व गांवों में सेमिनार लगाए जाएंगे।

ड्रग इंस्पेक्टर की पोस्टिंग के लिए डीसी को पत्र
ड्रग इंस्पेक्टर न होने पर उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिख रहे हैं जिसमें मांग रखी जाएगी कि जिले में सप्ताह में कम से कम चार दिन ड्रग इंस्पेक्टर रहे।

साथ ही वह पुलिस टीम का भी गठन कर रहे हैं जिनके पास पुलिस पीसीआर रहेगी जो सूचना मिलते ही मौके पर रेड करेगी।

थानों में जल्द शुरू होगा खुला दरबार
फरियादी को शिकायत लेकर एसपी के पास नहीं जाना पड़ेगा। एसपी खुद संबधित थाने में हर महीने खुला दरबार लगाएंगे। शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी नरवाल ने कहा कि थानों में वह खुला दरबार लगाएंगे ताकि लोगों का पुलिस के साथ तालमेल बना रहे।

दबाव में न काम करता हूं न करूंगा
एसपी से जब पूछा गया कि यहां पर नेताओं का अक्सर दबाव रहता है तो इस पर नरवाल ने स्पष्ट कहा कि मैं प्रेशर में काम नहीं करूंगा और न ही करता हूं। इस बारे में डीजी साहब ने भी कहा है कि प्रेशर में आकर काम करने की जरूरत नहीं है।

एसपी के तौर पर पहली पोस्टिंग
एसपी ओमप्रकाश की 24 जनवरी 1991 को इंस्पेक्टर के पद पर पहली पोस्टिंग हुई। उसके बाद करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक में सेवाएं दी।

उसके बाद तीन साल तीसरी आईआरबी सुनारिया में सेवाएं दी। जिला एसपी के तौर पर फतेहाबाद में पहली पोस्टिंग हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें