फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शक्ति संग साकार होंगे सपना के ख्वाब, असिस्टेंट प्रोफेसर ने हाथ थामा

Mon, 30 Nov 2015 11:56 PM IST
marriage of orphan girl
विज्ञापन
विज्ञापन
राई स्थित बालग्राम की सपना के सपनों को पंख मिल गए हैं। 27 साल पहले एक दिन की अनाथ आश्रम में आई सपना को सोमवार को चेन्नई के असिस्टेंट प्रोफेसर शक्ति ने एक सादे समारोह में हिंदू रीति-रिवाज से अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया। मंगलवार को पगफेरे के बाद 3 दिसंबर को वह पति के साथ चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। तब तक जिला प्रशासन ने सोनीपत के एक होटल में बारातियों और दुल्हन के ठहरने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

बालग्राम राई की संचालक अनीता शर्मा ने बताया कि जन्म के साथ ही सपना अपने माता-पिता से बिछुड़ गई थी। उसे जब आश्रम लाया गया था तो वह एक दिन की थी। तब से आज तक वह यहीं पली और पढ़-लिखकर बड़ी हुई। पढ़ाई में बेहद होनहार सपना ने न केवल बीएससी किया, बल्कि बीएड की डिग्री भी हासिल की। दिल्ली से आगे पढ़ाई कर रही है। सोमवार को उसका बालग्राम राई में सादे समारोह में हिंदू रीति-रिवाज के साथ चेन्नई निवासी शक्ति के साथ विवाह हुआ। खुद डीसी राजीव रत्न ने बालग्राम आकर उसे आशीर्वाद दिया। शक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत है। उसके पिता गुजर चुके हैं, जबकि परिवार में मां और एक भाई है।

ऑनलाइन मांगा गया था आवेदन, दो बार हुआ शक्ति का साक्षात्कार
नियमों के तहत बालग्राम राई ने सपना की सहमति के बाद उसके विवाह की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए सोनीपत और आसपास योग्य लड़का नहीं मिला तो बालग्राम की तरफ से आला अधिकारियों से अनुमति के बाद वेबसाइट शादी.कॉम पर सपना का बायोडाटा डाला गया। तब चेन्नई में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत शक्ति ने आवेदन किया। दो बार उसे बालग्राम राई बुलाया गया। जहां बालग्राम की कार्यकारी संचालक अनीता शर्मा के साथ-साथ एसडीएम ने भी उसका साक्षात्कार लिया। इतना ही नहीं, चेन्नई की प्लानिंग ऑफिसर से शक्ति का सामाजिक स्टेटस से लेकर पूरी जानकारी मांगी गई। वहां से पॉजीटिव रिपोर्ट मिलने के बाद सपना की सहमति से रिश्ता तय किया गया।
विज्ञापन


प्लेन से आई सपना की बारात
चेन्नई से सोमवार को शक्ति अपने भाई, एक दोस्त व दो अन्य रिश्तेदारों के साथ दिल्ली पहुंचा, जहां से दोपहर एक बजे बालग्राम राई में पहुंचा। बालग्राम की लड़कियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे हुए। समारोह में शामिल उपायुक्त राजीव रतन ने सपना व शक्ति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अत्यधिक सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें यह अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सपना सुसंस्कारी और सुयोग्य कन्या है। बीएससी होम साइंस और बीएड कर चुकी सपना गृह कार्यों में भी निपुण है।

योगेश कपूर ने किया कन्यादान
विवाह समारोह में उपस्थित समाजसेवी शांता जैन, उषा भंडारी और सुभाष वशिष्ठ भी शामिल हुए, लेकिन सपना के विवाह में कपूर इंटरप्राइजेज कंपनी लिमिटेड ने खर्च वहन किया। साथ ही कंपनी के मालिक योगेश कपूर ने अपनी पत्नी के साथ सपना का कन्यादान किया और नवदंपति को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें