फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने की चाह में बनाए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Thu, 03 Apr 2014 12:23 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के दो युवकों ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार करके पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया। पासपोर्ट कार्यालय ने जन्म प्रमाणपत्र की वेरिफिकेशन करवाई तो पूरे गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ। इस पर पासपोर्ट कार्यालय ने दोनों आवेदनकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


 शहर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, षड्यंत्र और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
फतेहाबाद के भीमां बस्ती निवासी अमन कुमार व जतिन कुमार ने विदेश जाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया।

 दोनों ने इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु कार्यालय से न बनवाकर फर्जी रूप से तैयार करवा लिया और पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया। इस आवेदन में अमन ने अपनी जन्म तिथि 28 अप्रैल 1989 दर्शाई थी और जतिन ने 1 जुलाई 1989 बताई थी।

 पासपोर्ट कार्यालय ने इस जन्म प्रमाणपत्र की वेरिफिकेशन के लिए हरियाणा के जन्म-मृत्यु कार्यालय के रजिस्ट्रार के पास भेजा। जिला जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अधिकारी एवं सिविल सर्जन एसबी कंबोज ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह प्रमाणपत्र तो यहां से जारी ही नहीं हुआ था, जबकि मोहर इत्यादि सभी फर्जी लगाई हुई थी।
विज्ञापन


 प्रमाणपत्र भी फर्जी तैयार किया हुआ था। एसबी कंबोज ने इसकी वेरिफिकेशन करके रिपोर्ट प्रदेश के जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रार के पास भेज दी। रजिस्ट्रार ने पासपोर्ट कार्यालय को तो इसकी सच्चाई से अवगत करवाया ही साथ ही जिला जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अधिकारी एवं सिविल सर्जन एसबी कंबोज को मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाने को कहा।
विज्ञापन


एसबी कंबोज ने शहर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुधवार को शहर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें