फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 02 Apr 2014 12:32 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाबा राणाधीर मेला ग्राउंड के समीप एक संस्थान में कार्यरत विवाहिता की मंगलवार पंखे के हुक से लटका शव मिला। युवती ने अंतर जातीय विवाह किया था। युवती उतर प्रदेश के गांव नंगला आकल थाना जसराना की है। घटना की सूचना मिलने के बाद विजय कुमार कक्कड़ व थाना प्रभारी हंसराज बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हालांकि युवती के परिजनों ने करीब दो साल पहले गांव के ही बीर बहादुर प्रजापति के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी परंतु दोनों के इलाहाबाद उच्च न्यायलय में शादी कर लेने के कारण मामले में क्लीन चिट मिल गई थी।

 जिसके बाद से दोनों पिछले दो वर्षों से भूना में एक फैक्टरी में कार्यरत थे। पुलिस मंगलवार को शाम तक युवती के परिजनों के आने की इंतजार कर रही थी।

    निजी संस्थान में कार्यरत 22 वषीय बीर बहादुर सिंह प्रजापति ने बताया कि करीब दो साल पहले अपने गांव नंगला आकल की ही 18 वर्षीय बबीता राठौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया था। इसलिए दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन


बबीता के पिता राधेश्याम की शिकायत पर जसराना उतर प्रदेश की पुलिस ने बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो उनके पास इलाहाबाद उच्च न्यायलय के शादी के दस्तावेज थे। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया तो युवती बबीता ने अपने पति बीर बहादुर सिंह के साथ जाने के लिए हामी भर दी थी।

 न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था तभी से ही बीर बहादुर और बबीता भूना में एक फैक्टरी में काम कर रहे थे। बबीता का एक पांच माह का बेटा भी है परंतु सोमवार को पंखे के हुक से बबीता का शव लटका मिला।

बीर बहादुर सिंह व बबीता के बीच सोमवार की सुबह कहासुनी भी हुई थी। बीर बहादुर अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए परिवार के लोगों के साथ जाना चाहता था। उसे मंगलवार को जाना था लेकिन बबीता ने बीर बहादुर को जाने से मना कर दिया था। जिसको लेकर दोनों के बीच तकरार भी हुई थी।

 बीर बहादुर ने बताया कि दोनों खाना खाकर सो गए थे। लेकिन करीब रात्रि 2 बजे बच्चा रोने लगा तो उसकी नींद खुल गई परंतु चारपाई पर बबीता नहीं थी। दूसरे कमरे में देखा तो दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी तथा बबीता पंखे के हुक से झूल रही थी।

 थाना प्रभारी हंसराज बिश्नोई ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा उनके आने के बाद ही पुलिस जो कार्रवाई होगी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें