फतेहाबाद। शहर के एक क्षेत्र निवासी युवती ने युवक पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर सहमति संबंध में रहा और डेढ़ साल पहले अपनी दुकान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत आने के बाद फतेहाबाद पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाए कि उसकी फतेहाबाद निवासी युवक के साथ जान पहचान हुई। करीब डेढ़ साल पहले युवक उसे फतेहाबाद के जवाहर चौक क्षेत्र में अपनी दुकान पर ले गया, यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर युवक ने उसे अपने साथ सहमति संबंध में रखा और इस दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने युवक को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायत आने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।