फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब और यूपी में भ्रूण लिंग जांच का जिले में असर, अब पांचवें पायदान पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश में लिंगानुपात को लेकर जिला छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। लेकिन जिले का लिंगानुपात पिछले माह की तरह इस बार भी 924 पर ही रुका हुआ है। इस बार भी जिले का लिंगानुपात 924 रहा है। जिले में अक्तूबर माह तक 6880 लड़कों और 6360 लड़कियों ने जन्म लिया है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने गर्भ में भ्रूण लिंग जांच को लेकर बठिंडा में भी छापा मारा था। इससे पहले टीमें उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई जिलों में छापे मार चुकी हैं। माना जा रहा है कि दूसरे राज्यों में भ्रूण लिंग जांच का असर यहां पड़ रहा है।हालांकि जिले का लिंगानुपात पिछले साल 950 रहा था जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश में जिला पिछले साल पहले स्थान पर था। इस उपलब्धि पर जिले को पांच लाख का नकद पुरस्कार भी मिल चुका है। नवंबर और दिसंबर माह में लिंगानुपात नहीं बढ़ा तो पिछले साल की तुलना में इस बार प्रथम स्थान से जिला चूक सकता है।
विज्ञापन

जनवरी से अक्तूबर माह तक प्रदेश का ये रहा है लिंगानुपात
जिला लड़के लड़कियां लिंगानुपात
पंचकूला 5366 5080 947
पलवल 12094 11371 940
नूंह 25361 23566 929
जींद 8484 7857 926
फतेहाबाद 6880 6360 924
सिरसा 8733 8029 919
यमुनानगर 10264 9430 919
कुरुक्षेत्र 6432 5907 918
पानीपत 13105 12016 917
झज्जर 4870 4464 917
अंबाला 7883 7206 914
हिसार 15256 13943 914
कैथल 7088 6475 914
गुरूग्राम 21395 19359 905
फरीदाबाद 21232 19211 905
करनाल 11531 10364 899
रेवाड़ी 7937 7128 898
भिवानी 8387 7486 893
चरखीदादरी 2526 2253 892
सोनीपत 11234 9986 889
रोहतक 14535 12727 876
महेंद्रगढ़ 5600 4862 868

जिले का ये रहा है पिछले सालों में लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
कोट
जिले के लिंगानुपात को सुधारने के लिए प्रयास जारी है। पिछले दिनों ही विभाग द्वारा टोहाना और पंजाब के बठिंडा में रेड की गई है। लिंगानुपात को लेकर जनता को भी जागरूक होने की जरूरत है। उन्हें समझना होगा कि लड़का और लड़की में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन

-डॉ. निरपाल सिंह, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें