फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलभराव व बाढ़ की किसी भी समस्या के निदान के लिए टोल फ्री नंबर तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके अलावा विभाग ने नोडल अधिकारी व वैकल्पिक नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
जिस पर नागरिक जलभराव व बाढ़ की समस्या की जानकारी दे सकते हैं। एसडीओ को मोबाइल पर सीधा शिकायत दी जा सकेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता करणवीर सिंह ने बताया कि फतेहाबाद में जहां कहीं भी किसी को जलभराव व बाढ़ से संबंधित कोई भी समस्या होती है तो वे विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 तथा कार्यालय द्वारा स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01667-220224 पर समस्या किसी भी समय दर्ज करवाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त इस कार्यालय के अधीनस्थ कार्यरत उपमंडल अभियंताओं को भी मोबाइल नंबर पर जलभराव व बाढ़ से संबंधित शिकायत करवाई जा सकती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के उपमंडल नंबर 3 के लिए उपमंडल अभियंता सतपाल रोज मोबाइल नंबर 89011-63100 को नोडल अधिकारी तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के उपमंडल नंबर 2 के लिए उपमंडल अभियंता भागीराम मोबाइल नंबर 70159-42795 को वैकल्पिक नोडल अधिकारी लगाया गया है।