फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उपचुनाव हुआ तो भाजपा उम्मीदवार को उसके अंजाम तक पहुंचाएगी जनता

Mon, 21 Sep 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सांसद सैलजा व अन्य
विज्ञापन
रतिया। विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस के ब्लॉक अधिवेशन व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया गया। अधिवेशन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा सांसद कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने रतिया के विधायक जरनैल सिंह पर चुटकी लेते हुए कहां की क्षेत्र की जनता ने सत्ता सिंह भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताया था लेकिन जनता के जनाधार के साथ विश्वासघात किया गया। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में उपचुनाव हुआ तो क्षेत्र की जनता भाजपा के उम्मीदवार को उसके अंजाम तक पहुंचाएगी और अपने साथ हुए धोखे का बदला लेगी।
कुमारी सैलजा ने इससे पहले बुढलाडा रोड पर रिबन काटकर कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव और घर-घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेंदर व्रतीया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंगतराम लालवास, सुभाष बिश्नोई, प्रधान गुरसेवक सिंह, गुरदीप गिल, अमरदीप बराड़, कृष्णा पूनिया, वरिष्ठ नेता एवं पार्षद का. अजमेर सिंह, पूर्व सरपंच मोहन लाल मजोका, जगजीत सिंह फौजी, लवप्रीत सिंह, अशोक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें