फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट लेवल-3 परीक्षा आज, परीक्षा केंद्र के कमरों में शिक्षा विभाग ने लगवाई दीवार घड़ियां

Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : PTI
विज्ञापन
एचटेट लेवल-3 की परीक्षा दो बार रद्द होने के बाद शनिवार दोपहर दो बजे आयोजित होगी। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए इस बार परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में शिक्षा विभाग की तरफ से दीवार घड़ियां लगवाई गई हैं। शुक्रवार को एचटेट एग्जाम इंचार्ज शिक्षा बोर्ड भिवानी से सुपरिंटेंडेंट रामकुमार, डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला में कुल 4128 परीक्षार्थी दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी केंद्रों पर जैमर लगवाए गए हैं। डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंगुठे का निशान लिया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश करेगा। परीक्षार्थी के पास सिर्फ पेन, आईडी प्रूफ और प्रवेश पत्र ही होगा। इसके अलावा अन्य कोई भी सामग्री परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में लेकर नहीं आ सकता। परीक्षा प्रवेश स्लिप के साथ परीक्षार्थी को एक अन्य सत्यापित फोटो साथ लानी होगी और परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थी से प्रवेश स्लिप ले ली जाएगी।

ये हैं परीक्षा केंद्र
एमएम कॉलेज में चार, राजकीय भोडिया खेड़ा में दो, एपैक्स स्कूल में तीन, बाल वाटिका पब्लिक स्कूल में एक, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में दो, महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल में एक और डीएवी पब्लिक स्कूल में दो केंद्र बनाए गए हैं। चेकिंग के लिए आठ उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं, जिसमें तीन जिला प्रशासनिक अधिकारियों और बोर्ड के पांच उड़नदस्ते शामिल हैं। इसके अलावा 14 प्रशासनिक अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें