फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब द्रोण ही नहीं तो कैसे बनेंगे अर्जुन

विज्ञापन
फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेेहाबाद। जिले में कोचों की कमी होने के कारण प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। फतेहाबाद में मुख्य खेल बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, वेट लिफ्टिंग, टेबल टेनिस सहित जिले में 18 स्पर्धाओं के कोच नहीं हैं। नतीजतन जिले के खिलाड़ियों में मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर के गांव भोडियाखेड़ा स्थित एकमात्र खेल स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए खिलाड़ी तो आते हैं, लेकिन उनको कोच उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। यही कारण है कि जिले में खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। ओलंपिक, राष्ट्रमंडल व एशियन गेम्स में खेलने के लिए यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार तो हैं, लेकिन उनको तकनीकी बारीकियां सिखाने वाले उनके गुरु ही नहीं मिल रहे हैं।
इन गेम्स के कोच नहीं हैं फतेहाबाद में
फतेेहाबाद खेल विभाग में कोचों की कमी का फलसफा यह है कि 18 स्पर्धाओं के कोच ही नहीं हैं। इनमें मुख्य तौर पर साइकिलिंग, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, नौकायान, गोल्फ, स्कवैश, स्वीमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, वेट लिफ्टिंग, शतरंज, बेसबाल, नेट बॉल, कोर्क बॉल व थ्रो बॉल के कोच नहीं है। हालांकि कुछ खेेेलों के प्रति तो फतेहाबाद के खिलाड़ियों में रुचि नहीं है, लेकिन मुख्य तौर पर तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो व शतरंज के लिए फतेहाबाद के खिलाड़ी अपने कोच का इंतजार कर रहेे हैं।
विज्ञापन

इन स्पर्धाओं के कोच हैं उपलब्ध
जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में केवल एथलेटिक्स, बास्केट बॉल, क्रिकेट, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती व कबड्डी के कोच ही उपलब्ध हैं। फतेेहाबाद के खेल स्टेडियम में प्रतिदिन 100 से 200 खिलाड़ी खेल स्टेडियम में आकर प्रैक्टिस करते हैं। वहीं, खेल विभाग के पास करीब 700 खिलाड़ी पंजीकृत हैं।
इन क्षेत्रों में इन खेलों का है क्रेज
फतेहाबाद के भट्टूकलां में वॉलीबाल का क्रेज है। यहां के खिलाड़ी सेना में भर्ती होने के लिए लालायित रहते हैं। शरीर को फिट रखने के लिए वॉलीबाल में ज्यादा रुचि रखते हैं खिलाड़ी। रतिया क्षेत्र में तीरंदाजी व टोहाना क्षेत्र में खो-खो व कबड्डी का क्रेज अधिक खिलाड़ियों में दिखाई देता है। वहीं, फतेहाबाद के खिलाड़ी बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शूटिंग, ताइक्वांडो, शतरंज तथा साइकिलिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं।
कोट
जिले में कोचों की कमी तो है, इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। खेल स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए पूूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एस गिल, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें