फतेहाबाद नगर परिषद के उपप्रधान सहित पार्षदों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वार्ड नंबर दो की महिला पार्षद निलांशी शर्मा ने वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल पर वाट्सअप कॉल पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए है।
फतेहाबाद नगर परिषद हाउस बैठक में हुए हंगामे के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अभी तक प्रधान और उपप्रधान के बीच गाली-गलौज को लेकर आरोप लग रहे थे। लेकिन बुधवार आधी रात को एक हाई वोल्टेज हंगामा हुआ जिसके बाद मामला अब पूरी तरह से भड़क गया है। वार्ड नंबर दो की महिला पार्षद निलांशी शर्मा ने वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल पर वाट्सअप कॉल पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए है। पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपप्रधान सविता टुटेजा, पीडि़त पार्षद, समर्थक पार्षद व वार्ड के कई लोगों ने धर्मशाला रोड के बीच बैठ गए और धरना दे दिया। पार्षदों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज संजय व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला पार्षद निलांशी शर्मा से लिखित शिकायत ली और इसके बाद पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल के घर दबिश दी। लेकिन मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र डिंगवाल के खिलाफ गाली-गलौज करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पार्षद शांत हुए लेकिन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।
जांच अधिकारी के अनुसार
महिला पार्षद निलांशी शर्मा की शिकायत पर आरोपी पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। - ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी।