फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मलेरिया और डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान

Tue, 05 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए मंगलवार को जागरूकता एवं नियंत्रण कैंप का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर कूलर व पानी की टंकियों की जांच की।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर व टंकियों को अच्छे से धोकर सुखाना आवश्यक है, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। जहां भी रुका हुआ पानी पाया गया, वहां टेमीफोम दवाई का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही बुखार से पीडि़तों की स्लाइड बनाई गई।
इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ इंस्पेक्टर कश्मीर लाल, शकुंतला देवी, कुलदीप गुरुवाण, प्रवीण कुमार, सिलोचना, पूजा, बबीता अंतेश, सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें