फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया रोड पर सड़क निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 05 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के रतिया मोड़ से चुंगी तक सड़क बनाने के लिए तोड़ी गई सड़क।
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया मोड़ से रतिया चुंगी तक सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इस सड़क पिछले कई समय से जगह-जगह गड्ढे हो चुके थे, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


सड़क बनने के बाद लोगों का सफर काफी सुगम होगा। यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जो फतेहाबाद को रतिया से होकर पंजाब को जोड़ती है। इस मार्ग पर भारी वाहनों के साथ-साथ रोजाना हजारों की संख्या में छोटे वाहन भी गुजरते हैं। इस सड़क का निर्माण पूरा हाेने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।



शहरी क्षेत्र का बचा था काम

इस सड़क का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क निर्माण भट्टू कलां के रामसरा गांव से रतिया के ब्राह्मणवाला तक राजस्थान हरियाणा पंजाब मार्ग के तहत किया जा रहा है। विभाग की ओर से सड़क का शहरी इलाके में काम बचा हुआ था, जो कि अब किया जा रहा है। इस कार्य को भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-

फतेहाबाद से भट्टू व रतिया तक हो चुका है काम

लोक निर्माण विभाग की ओर से भट्टू कलां के रामसरा गांव से रतिया के ब्राह्मणवाला तक सड़क चौड़ा करने का काम करीब 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। शहरी इलाके में काम चल रहा है। विभाग की ओर से फतेहाबाद से भट्टू व रतिया तक सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा हो चुका है। जिससे लोगों को काफी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन




रतिया मोड़ से रतिया चुंगी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही पूरा हो जाएगा। सड़क के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

- संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें