फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुझ पर पर कमेंट करता था, इसलिए यश को मार डाला

विज्ञापन
मृतक मेडिकल संचालक यश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुरानी तहसील चौक में दवा विक्रेता की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी हर्ष सोनी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि यश उस पर कमेंट करता था, इसी बात की रंजिश में उसने हत्या कर दी। शहर पुलिस ने हर्ष सोनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि फतेहाबाद के रामनिवास मोहल्ला निवासी यश की भाटिया कॉलोनी में कान्हा मेडिकल हॉल के नाम से दवाइयों की दुकान थी। शनिवार दोपहर वह स्कूटी पर अपने घर खाना खाने आया था। वह अपने पिता की दुकान पर गया और स्कूटी देकर बोला कि अभी आता हूं घर। इसके बाद वह अपने दोस्त से बातें करके जब घर की ओर जा रहा था तो स्कूटी पर आए हर्ष सोनी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे यश की मौत हो गई।

-
पेट से होते हुए दिल को लगा था चाकू
चिकित्सकों के अनुसार, यश की मौके पर ही मौत हो गई थी। चाकू उसके पेट से होते हुए दिल को लगा था, जिस कारण उसका काफी खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन



शुक्रवार रात भी कमेंटबाजी न करने के लिए कहा था
पुलिस हिरासत में लिए गए हर्ष सोनी ने पूछताछ में बताया कि यश उसके खिलाफ लोगाें में तरह-तरह के कमेंट करता था। इससे वह परेशान रहने लगा था। उसने बताया कि इस मामले में उसने यश को कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार रात को भी उसने यश को कमेंटबाजी न करने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं माना। जिस कारण अगले दिन उसने यश की हत्या कर दी। पुलिस ने हर्ष को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करेगी।
कोट
हत्यारोपी हर्ष सोनी को अदालत में पेश किया गया है। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाएगा। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि वह यश की कमेंटबाजी से परेशान था, इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

-संजय कुमार, कार्यवाहक एसएचओ, शहर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें