भट्टूकलां। भट्टू कलां में रेलगाड़ियों के समय में रविवार से से समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। स्टेशन अधीक्षक वासुदेव भगत ने बताया कि रेलवे ने समय सारिणी में परिवर्तन किया है। इसके चलते भट्टू कलां स्टेशन से गुजरने वाली सवारी रेलगाड़ियां नए समय अनुसार चलने लगी हैं।
उन्होंने बताया कि भट्टू स्टेशन पर अप साइड की गाड़ियों में गाड़ी नंबर 04083 जींद से हिसार रात 12:42 पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14086 सिरसा से नई दिल्ली तिलकब्रिज एक्सप्रेस (वाया रेवाड़ी) सुबह 03.17 बजे, गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा से पुरानी दिल्ली (किसान एक्सप्रेस) सुबह 06.51 बजे, गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर से पुरानी दिल्ली (दिल्ली एक्सप्रेस) सुबह 07.43, गाड़ी संख्या 04573 सिरसा से लुधियाना दोपहर 02.01 बजे, गाड़ी संख्या 14730 फाजिल्का से रेवाड़ी दोपहर 03.18 बजे भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा से गोरखपुर (गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस) शाम 04.12 का समय अभी प्रस्तावित है। गाड़ी संख्या 04781 बठिंडा से रेवाड़ी रात 07.52 बजे, गाड़ी संख्या 14733 बठिंडा से जयपुर रात 11.08 बजे पर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी ओर से डाउन साइड की गाड़ियों में गाड़ी संख्या 14085 तिलक ब्रिज, नई दिल्ली से सिरसा (वाया रेवाड़ी) रात 12:18 बजे, गाड़ी संख्या 04084 हिसार से जींद सुबह 05:59 बजे, गाड़ी संख्या 14729 रेवाड़ी से फाजिल्का सुबह 08:50 बजे, गाड़ी संख्या 04572 धुरी से सिरसा 09.36 बजे , गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर से बठिंडा (गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस) सुबह 10.13 बजे आनी प्रस्तावित है।
गाड़ी संख्या 04782 रेवाड़ी से बठिंडा दोपहर 01.28 बजे, गाड़ी संख्या 14734 जयपुर से बठिंडा दोपहर 03.05 बजे, गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर (श्रीगंगानगर एक्सप्रेस) शाम को 05.02 बजे, गाड़ी संख्या 14731 पुरानी दिल्ली जंक्शन से बठिंडा (किसान एक्सप्रेस) शाम 06:54 बजे भट्टू स्टेशन पर पहुंचेगी।