फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुविधाओं के अभाव से सफेद हाथी साबित हो रहीं व्यायामशालाएं

Wed, 25 Sep 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की 62 ग्राम पंचायतों में बनाई गईं व्यायामशालाएं सुविधाओं के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहीं हैं। इन व्यायामशालाओं को बनाने के बाद प्रशासन ने इनकी कोई सुध नहीं ली है। इस कारण व्यायामशालाओं के कहीं फर्श टूट चुके हैं तो कहीं बिजली व्यवस्था ही नहीं हैं। इस कारण आयुष विभाग के सहायकों को व्यायामशालाओं के बजाय अन्य स्थानों पर योग करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचायती राज विभाग की ओर से जिले की 62 ग्राम पंचायतों में व्यायामशालाओं के शेड, चहारदीवारी, कमरे और शौचालय का निर्माण करवाया गया था। यह काम साल 2020 में पूरा कर लिया गया था। मगर अब चार वर्षों का समय बीतने के बाद इन भवनों में कंटीली झाड़ियां और घास उग चुके हैं। इस कारण योग सहायक पार्काें, स्कूलों व अन्य स्थानों पर व्यायाम करवाने को मजबूर हैं। व्यायाम शालाओं में बिजली व पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है।

नशेड़ियों का बनी अड्डा

गांव भट्टू कलां के ग्रामीणों रोहताश, सज्जन, श्याम जांगड़ा, विपिन कुमार, नरेंद्र और रामसिंह गिल्हारा आदि ने बताया कि गांव की व्यायामशाला में देखरेख के अभाव के कारण कंटीली झाड़ियां उग गई हैं। इस व्यायामशाला में योग करने के लिए कोई नहीं जा रहा है। अब यह स्थान नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। इसकी सफाई के लिए कई बार गांव के सरपंच से अपील की गई है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सुविधाओं के अभाव में व्यायामशालाओं का कोई प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इन पर खर्च किए गए लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन



व्यायामशालाओं की सफाई के लिए बीडीपीओ के पास हर महीने रिपोर्ट भेजी जाती है। इसके तहत कई व्यायामशालाओं में काम चल रहा है। कुछ व्यायामशालाओं में काम कुछ ही दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा। - अबिका पांटा, जिला कोर्डिनेटर, आयुष विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें